
इंदौरा- शम्मी धीमान
ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। डमटाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा के अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने की।
नई गठित की गई कार्यकारिणी के साथ डमटाल में रखी बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों को अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अपने विचार रखे।
बैठक में मंजीत ठाकुर, प्रताप राणा, जगदेव सिंह, तरसेम सिंह, कुलवीर चंबियाल, सुरजीत सिंह, ताराचंद, अजय पठानिया व सुभाष सेठी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
महासचिव पद पर रंजीत पठानिया, मनीष ठाकुर, विशाल ठाकुर, ध्रुव कटोच, धर्मिंद्र धीमान, केहर सिंह, प्रवेश राजा, राजकुमार दीपक ठाकुर, शिव गणेश, जगमोहन सिंह, पवन शर्मा, जयपाल सिंह व राकेश कुमार को मनोनीत किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता संदीप कटोच को प्रवक्ता बनाया गया है।
देवेंद्र मनकोटिया ने कहा उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
इसे भाजपा डबल इंजन की सरकार कहती है, लेकिन यह डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जनता महंगाई से त्राही त्राही कर रही है। लेकिन जनता की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो आराम में व्यस्त है।
इस अवसर पर मास्टर कमल किशोर, महेंद्र राजन, रशपाल सिंह, डाक्टर अशोक कुमार, राजेंद्र पटाका, सन्नी सौरभ, विशाल ठाकुर, प्रवीण कुमार सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
