इंदौरा के बाड़ी में व्यक्ति पर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

इंदौरा- शम्मी धीमान 

इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत एक व्यक्ति पर गोलियां दागने का आरोप लगाया गया है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्ण सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने घर आ रहा था तो गांव के कर्णवीर सिंह व उसके अन्य साथियों ने उसे रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं रुका तो उक्त कथित आरोपी ने उस पर फायर कर दिए।हालांकि इस दौरान उसे कोई गोली नहीं लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 व आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...