‘इंदिरा गांधी हत्याकांड याद है ना’, कंगना रनौत थप्पड़कांड पर क्या बोले हिमाचल के बाशिंदे?

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए हमले को लेकर मंडी जिले में लोगों में खासा रोष है। मंडी की महिलाओं ने इस प्रकरण की घोर निंदा की है। महिलाओं ने कहा कि एक महिला ने दूसरी महिला का सम्मान नहीं किया।

मंडी शहर की रहने वाली विद्या ठाकुर, अंजु शर्मा, संतोष सचदेवा और सुमित्रा सेन ने कहा कि कंगना रनौत भारी मतों से जीती हैं और उन्हें इस प्रकार पब्लिक प्लेस पर जलील करना सही नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मीडिया में अभी तक थप्पड़ मारने की बात कही जा रही है, लेकिन इस प्रकार का कोई वीडियो नहीं बताया जा रहा, जिसमें थप्पड़ मारा जा रहा हो।

मंडी की जनता के अनुसार यदि महिला कंगना के किसी बयान से आहत भी थी तो वह किसी कानूनी तरीके से या किसी और माध्यम से अपना विरोध जता सकती थी, लेकिन देश की संसद में चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस प्रकार की घटना निंदनीय है।

नीरज हांडा और राजेंद्र मोहन ने कहा कि कुछ लोगों का यह भी मत है कि आजकल नेता किसी भी प्रकार की टिप्पणी या व्यक्तिगत कटाक्ष को करने से परहेज नहीं करते, जिससे की लोगों की भावना आहत होती है।

जनता के अनुसार नेताओं को भी इस प्रकार की भद्दी बयानबाजी करने से गुरेज करना चाहिए, ताकि जनता के साथ उनका तालमेल बढ़े, मनमुटाव नहीं।

इंदिरा गांधी की आई याद

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत थप्पड़कां पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे लेकर कुछ लोग कंगना का विरोध भी कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं। लोगों ने पूरे घटनाक्रम को इंदिरा गांधी हत्याकांड से भी जोड़ा। ऐसे में इस तरह की घटना होना अच्छी बात नहीं है। खासकर सुरक्षा कर्मियों की तरफ से मारपीट करना उचित नहीं है क्योंकि वह आम लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं।

बता दे कि पूरे मामले में मंडी से लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी रहे और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी घटना की निंदा की और कंगना का समर्थन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...