इंतजार खत्‍म: अगस्‍त की इस तारीख से शुरू हो रही मणिमहेश यात्रा, ऑनलाइन करें रजिस्‍ट्रेशन

--Advertisement--

अगस्‍त से सितंबर तक चलेगी मणिमहेश यात्रा, भारी मात्रा में पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें पंजीकरण

हिमखबर डेस्क

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के लिए प्रशासन ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इस बार अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से करीब डेढ़ माह पहले ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है।

श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद ही यात्रा कर सकेंगे। मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर 26 अगस्त से 11 सितंबर तक होगी, लेकिन इससे पहले भी कई श्रद्धालु मणिमहेश झील में आस्था की डुबकी लगा लेते हैं।

इस बार भी श्रद्धालुओं ने मणिमहेश झील की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। मणिमहेश झील में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुके हैं। प्रशासन ने अपील की है कि पंजीकृत श्रद्धालु ही मणिमहेश की ओर रुख करें। इसके लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का भी निर्णय लिया है।

प्रशासन हड़सर में पुलिस बलों की तैनाती करेगा। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। श्रद्धालु www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...