इंडेन कंपनी की नई सुविधा: लोगों को मिलेगा ब्लास्ट नहीं होने वाला हल्का और पारदर्शी एलपीजी सिलिंडर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोगों को अब गैस एजेंसियों की ओर से हल्का और पारदर्शी घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। आईओसी इंडेन कंपनी के माध्यम से लोगों को घर द्वार पर गैस सिलिंडर मिलेंगे।

दस किलो के इस गैस सिलिंडर के लिए लोगों को 658 रुपये खर्च करने होंगे। मैनेजर एलपीजी सेल्स शिमला आयुष गर्ग ने इस बात की पुष्टि की हैं। आईओसी और खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को खलीनी में इस गैस सिलिंडर को लांच किया गया।

विभाग का दावा है कि ये गैस सिलिंडर जलने पर ब्लास्ट नहीं होगा, बल्कि आग लगने पर पिघल जाएगा। इससे जहां जान का खतरा कम होगा। सिलिंडर पूरी तरह से पारदर्शी होगा। गैस सिलिंडर कितना उपयोग किया गया है, इसकी जानकारी भी मिलेगी।

इसके अलावा ये गैस सिलिंडर लाल गैस सिलिंडर के मुकाबले बहुत हल्का होगा। सिलिंडर के खाली होने के बाद इसका वजन 6.3 किलोग्राम होगा। इस गैस सिलिंडर की सिक्योरिटी लोगों को 3350 रुपये चुकानी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...