इंटक व हिमाचल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन ने निकाली विरोध रैली, भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

श्रमिक संगठन इंटक व हिमाचल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर शुक्रवार को सलियाणा से होकर पंचरूखी बाजार चौक से होकर पंचरुखी ब्लाक परिसर तक रोष रैली निकाली। मजदूर महिलाओं ने अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए पंचरुखी बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की।

पंचरुखी बीडीओ को मनरेगा के तहत 120 दिन का रोजगार न दे पाने का आरोप लगाया ओर अगर मजदूरों की समस्याएं जल्द हल नहीं होती है तो वह पुनः धरने में बैठने को मजबूर होगी। इंटक अध्यक्ष गुरदास राम ने कहा कि पंचरुखी नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की मांग की।

धरने में बैठे मजदूरों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की

मजदूरों ने पंचरुखी की सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी पंचरुखी की कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगाया और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

महासचिव इंटक सुशील कौल ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक और मजदूरों को 100 दिन का रोजगार नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान पिछले कुछ महीनों से नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी को श्रमिक संगठनों ने बार-बार पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया लेकिन अफसरशाही के नशे में चूर खंड विकास अधिकारी मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे।

यह बोले बीडीओ राजेश्वर भाटिया

पंचरुखी के बीडिओ राजेश्वर भाटिया ने बताया कि पंचरुखी बलॉक में सभी मजदूरों की मनरेगा के तहत दिहाड़ियां लग रही हैं। दिहाड़ियों के मुताबिक भुगतान भी हो रहा है। पंचायतों में विकास कार्य का काम चल रहा है।

पूर्व विधायक भी हुए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल

विरोध प्रदर्शन में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह गोमा व प्रदेश महासचिव महिला इंटक रीना भारती , ब्लॉक अध्यक्षा महिला इंटक लंबागांव अनीता डोगरा, महासचिव सुशील कौल, मीनू कुमारी, किरण कटोच, संतोष कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत लदोह् अनीता देवी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...