इंजीनियरिंग प्रशिक्षु हो जाएं तैयार, 17 जुलाई से शुरू होगा परीक्षा का दौर

--Advertisement--

Image

कोराेना संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण स्थगित की गई इंजीनियरिंग छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं की घोषणा फिर से हो गई है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव आरके शर्मा ने कहा पॉलिटेक्निक संस्थानों में गत दो माह पूर्व कोविड-19 के चलते रद कर दिए थे।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

कोराेना संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण स्थगित की गई इंजीनियरिंग छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं की घोषणा फिर से हो गई है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव आरके शर्मा ने कहा पॉलिटेक्निक संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग सेमेस्टर चार के स्ट्रक्चरल मशीन, मेकेनिकल इंजीनिरिंग चौथे सेमेस्टर के मशीन ड्राइंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चौथे सेमेस्टर के इलेक्ट्रिकल पावर-एक के गत दो माह पूर्व कोविड-19 के चलते रद कर दिए थे।

 

अब स्थितियां सामान्य हो रहीं हैं तो बोर्ड ने इस रहती परीक्षाओं के संचालन का फैसला लिया है। ये सभी पेपर अब 17 जुलाई को प्रात कालीन सत्र में होंगे। परीक्षाओं के संचालन को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है।

 

यहां बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण ही तकनकी शिक्षा बोर्ड ने पिछले दो सालों से लीट व पैट प्रवेश प्रक्रिया में भी बदलाव करते हुए छात्रों को राहत दी है। इससे पहले लीट व पैट संचालित करवाई जाती थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अब जमा दो की मेरिट के आधार पर छात्रों को इंजीनियरिंग में प्रवेश दिया जा रहा है।

 

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के बहुतकनीकी कालेज में पढऩे वाले इंजीनियरिंग व फार्मेसी के छात्रों को बड़ी राहत दी है बोर्ड ने फैसला लिया है। इस साल सेमेस्टर परीक्षा के फार्म जमा करने में देरी होने पर भी विद्यार्थियों से विलंब शुल्क नहीं लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...