आस्था: काँगड़ा में एक ऐसा पत्थर, जिस पर नमक चढ़ाकर मन्नत मांगने से मिलती है मस्सों से निजात

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया                                                                                              

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां कई ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिन पर लोगों को विश्वास ही नहीं होता, लेकिन यह सच्चाई है। आज हम आपको ऐसे ही एक चमत्कार के बताने जा रहे हैं जोकि कांगड़ा जिले के रानीताल के जंगल में होता है।

रानीताल में महज 200 मीटर की दूरी पर जंगल में एक मिट्टीनुमा किस्म का एक पत्थर है जिसे ‘मौका पत्थर’ के रूप में जाना जाता है। वहीं अगर इस पत्थर को नजदीक से देखें तो ऐसा प्रतीत होता है कि इस पत्थर पर लाखों मस्से उगे हों।

रानीताल के इस जंगल में अपनी तरह का यह एकमात्र ऐसा पत्थर है। ऐसी मान्यता है कि इस पत्थर पर जो भी व्यक्ति श्रद्धाभाव से नमक चढ़ाकर मन्नत मांगता हा, उसको शरीर में होने वाले मस्सों (एक प्रकार के चर्म रोग) से छुटकारा मिल जाता है।

स्थानीय लोगों की मानें तो मस्सों से परेशान लोग बड़ी दूर-दूर से इस पत्थर से मन्नत मांगने आते हैं। काफी प्राचीन समय से यह सिलसिला चल रहा है। वहीं मन्नत मांगने से जिन लोगों को मस्सों से राहत मिलती है, वे इस पत्थर पर प्रसाद के रूप में नमक चढ़ाने आते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...