आसमानी बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चे भी झुलसे

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते जलग्राम में रविवार शाम को आसमानी बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के दो बच्चे भी इस दौरान झुलस गए।

मृतक महिला की पहचान सीता देवी पत्नी इंद्र कुमार निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से जलग्रां मेंं झुगी झोपड़ी में रहती थी।

पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायल दोनों सगे भाईयों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को अचानक बदले मौसम के साथ बारिश शुरू हो गई।

जलग्रां में तेज बारिश के बीच आसमानी बिजली गिर गई, जिससे सीता देवी निवासी दरभंगा व उसके दो बेटे आदित्य कुमार व शिवराज चपेट में आ गए।

बिजली में झुलसे तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर सीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि आदित्य कुमार व शिवराज का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है, जो कि खतरे से बाहर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है मृतक महिला गर्भवती थी।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...