आशा वर्कर एसोसिएशन ने जताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

धर्मशाला में आज आशा वर्कर एसोसिएशन की ओर से कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभार जताया गया है। आशा वर्कर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का ये अभार हाल ही में सरकार की ओर से जारी की गई नारी को नमन योजना के तहत प्रकट किया है। जिसके जरिये अब प्रदेश की महिलाओं को सरकारी बसों में आधे किराये में कहीं भी आवाजाही करने का लाभ प्रदान किया गया है।

आशा वर्कर एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव शशि लता ने बताया कि आज प्रदेश में महिलाओं के लिये सरकार ने अभूतपूर्व फैसले लिये हैं। उसी में से सबसे बड़ा फैसला बसों में किराये को आधे स्तर तक ले आने का है। उन्होंने कहा कि बकाया बचे पैसों को अब हम बच्चों के लालन-पालन में प्रयोग कर पाएंगी।

इसलिये क्योंकि कई बार हमें दूर क्षेत्रों में भी प्रतिदिन आवाजाही करनी होती है और ऐसे में हर रोज किराया ही किराया दिहाड़ीदारों के लिये अतिरिक्त बोझ की तरह हो जाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। जिसका सीधा लाभ हमें मिलेगा। यही वजह है कि आज हम सब मिलकर सरकार और खास तौर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद प्रकट कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...