आरएस बाली की एआईसीसी सचिव पद पर नियुक्ती हाेने से कांगड़ा में बांटी मिठाई। 

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रघुवीर सिंह बाली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सचिव के पद पर नियुक्ति दी है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी के महासचिव वेणुगोपाल ने की, रघुवीर सिंह बाली की नियुक्ति और उन्हें पश्चिम बंगाल का इंचार्ज नियुक्त होने पर कांगड़ा कांग्रेस इकाई प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय वर्मा की अगवाई में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे जलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

इस मौके पर अजय वर्मा ने बताया कि आज कार्यकर्ताओं में खुशी का मौहाल है, उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह बाली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सचिव के पद पर नियुक्ति दी, जिससे काग्रेस में ख़ुशी की लहर है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय वर्मा, राजकुमार जसवाल, संजीव गुप्ता, विपन अरोड़ा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ईशान चौधरी,संदीप चौधरी,संदीप मेहरा,मोना, सुभाष,संदीप, व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...