आम आदमी पार्टी ब्लॉक इन्दौरा की हुई बैठक, खाली कुर्सीयों का मुख्यअतिथि द्वारा किया गया सम्बोधन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा/इंदौरा – गुरमुख सिंह

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा में 31 मई को आम आदमी पार्टी की मीटिंग का समय रखा गया था जिसमें लगभग 200 से अधिक लोग आने की संभावना बताई जा रही थी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के नामी गायक सिद्दू मूसे वाला कत्ल के बाद लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है ।

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार आते ही कई नामी सितारों का कत्ल हो चुका है। जो कि रात के अंधेरे की बजाय दिन के उजाले में कर दिया जाता है । जिससे पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है।

इसी का असर अब हिमाचल में भी देखने को मिल रहा है की इंदौरा में पार्टी का कार्यक्रम 3:30 बजे शुरू होना था और एक घंटा तक चलना था। उपरांत यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। लेकिन 4:00 बजे तक केवल बीस लोग ही पहुंच पाए थे।

समय सीमा समाप्त हो रही थी ओर समय अपनी रफ़्तार से चल रहा था। अब समय पांच बज रहे थे तब जाकर प्रोग्राम शुरू हो पाया। उस समय लोगों की संख्या मात्र सौ के करीब थी।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जब मुख्य अतिथि डॉ विजय विद्यार्थी से बातचीत की गई तो कुछ सवालों के उत्तर और असंतुष्टि जनक देते हुए मीडिया को धन्यवाद करते हुए निकलते नजर आए।

जिससे एक बात तो साफ जाहिर हो जाती है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार रहते कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है और यह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी भलीभांति जानते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...