आम आदमी पार्टी ने मंडी में जनता को दी छह और गारंटियां, प्रदेश में युवाओं को 3 हजार बेरोजगारी भत्ते के साथ, छह लाख को मिलेगा रोजगार

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में लोगों को छठी गारंटी देने के लिए पहुंच गए हैं। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी चार गारं‍टियां प्रदेश की जनता को दे चुकी है।

मंडी के लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि मनीष ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया। हम कोई शक्ति प्रदर्शन करने व जुमले सुनाने नहीं आए हैं, कोई वादा करने नहीं सिर्फ बातें करने आए हैं जो घर की रसोई व रेहड़ी के पास खड़े होकर होती है।

रोजगार बड़ा मुदा है। युवाओं को पढ़ाई के अनुरूप रोजगार नहीं मिल रहा। देश व विदेश में भटकना पड़ रहा। इसके जिम्मेदार वो जिनको हमने वोट दिया। ऐसे लोगों ने जनता को वोट नहीं दिया। बिजली पानी, शिक्षा का पैसा खा गए। देश में कोई कमी नही,नीयत में खोट। मंत्री बनते ही लोग अपना घर भर रहे हैं। सड़के खा गए। इसकी वजह से हम पीछे हैं। जितने मर्जी पैसे इकट्ठे कर लो कफ़न में जेब नहीं होती।

भाजपा व कांग्रेस के नेता सुधरने वाली नस्ल नहीं हमारे हालात हमें ही आगे आकर सुधारने होंगे। जो बाइडन आकर नहीं सुधारने आएगा। 75 साल लोगों के खा गए। 60 साल राज करने के बाद कांग्रेस अब भारत जोड़ने निकले हैं। 60 साल क्यों नहीं छोड़ पाए।

भाजपा कांग्रेस नेता एक थैली के चट्टे पट्टे। लोगों को लड़ा राज कर रहे हैं। सब मिले हुए हैं। पैसे व पद देकर दलबदली हो रही। बिकता वहीं जो मार्केट में होता है, आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीद कर बताएं। जानबूझ अनपढ़ रखा जा रहा है।

गरीब के बच्चे वो किताबें नहीं मिलती जो अफसर बनाती है। गरीब का बच्चा अफसर बन गया तो इनको दिक्कत हो जाएगी। गरीब का बच्चा वहां भर्ती करवाओ जहां राहुल गांधी पढ़ा है, पहले स्थान पर न आया तो नाम बदल कर बताओ। सेवा करने के नाम पर पेंशन की लूट। एक बार विधायक बनो चाहे दस बार पंजाब में विधायक को एक बार पेंशन मिलेगी। प्रदेश की जनता बाहर निकले औऱ झाड़ू लगा दोनों दलों को साफ कर दें। झाड़ू से राजनीतिक गंदगी साफ करें।

देश भर में अभियान चल पड़ा है। हमने झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी। कमल उगा नहीं। भाजपा व कांग्रेस नेताओं को अहंकार। जनता कब सोचती है पता भी नहीं चलता। पंजाब में सबकी सफाई कर दी। जनता जब चाहे अर्श व फर्श पर ला सकती है। जनता को एक बार, नेताओं को लूटने का पांच साल मौका मिलता है।

झाड़ू का बटन दबाने से क्रांति आएगी। डिब्बे नहीं पुराने इंजन बदलने की जरूरत। दिल्ली वालों ने इंजन बदला। हर विभाग में सेवानिवृत्ति, राजनीति में क्यों नहीं। 90 साल वाले भी एक बार सेवा का मौका मांग रहे हैं। युवाओं को मौका देने का समय। पांच पांच साल के डाक्टर से काम नहीं चलेगा। इस बार हम से झाड़ा करवा लें। बेरोजगारी का झाड़ा करना होगा। हरा पेन जब जनता के पक्ष में चला तभी भला होगा।

आम आदमी पार्टी ने दी छह गारंटियां

मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई व ईडी दिल्ली में मेरी इन्वेस्टमेंट ढूंढ रही। हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था बदलनी है। इसी इन्वेस्टमेंट में लगा हूं। हमनें पैसा नहीं बनाया,जमीन में ईमानदारी का बीज बोया है। हिमाचल में जयराम सरकार सरकारी स्कूलों को बेच रही है।

भाजपा को लग रहा है।सरकारी स्कूलों की जरूरत नहीं। गरीब के बच्चे को पढ़ाना नहीं चाहती। पार्किंग के लिए विधायक के रिश्तेदार को स्कूल की जमीन दे दी। ऐसी सरकार को लानत। जान दे देंगे मगर स्कूल टूटने नहीं देंगे। भाजपा से पूछे सरकारी स्कूल क्यो तोड़े जा रहे हैं।

300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। शानदार स्कूल पांच साल में बनाएंगे। केजरीवाल जो बोलते है वो करके दिखाते हैं। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। युवाओं को 3000 बेरोजगारी भत्ता हर महीने दिया जाएगा। छह लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार,पेपर लीक नहीं होगा,उन्‍होंने कहा कि टैक्‍स कम करेंगे।

सिंगल विंडो सिस्‍टम बनाया जाएगा।लोगों को काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। छह माह में वैट रिफड किया जाएगा। लोगों को प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा घर पर मिलेगी। हर पंचायत को दस लाख की ग्रांट व प्रधान को दस हजार मानदेय  दिया जाएगा। दिल्‍ली की तरह हिमाचल के बुजुर्गों को भी निशुल्‍क तीर्थ यात्राकी सुविधा दी जाएगी। बागवानों को सस्‍ती पेटी व कम दरों पर बीज खाद व दवाई उपलब्‍ध करवाई जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उड़ान योजना से हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, प्रदेश सरकार युद्ध...

शिमला में मांगों को लेकर हल्ला बोलेंगे हजारों आऊटसोर्स कर्मचारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत...

राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को मिलेगा हवाई किराया व 500 रुपए प्रतिदिन

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रीय अंडर-15 जूनियर ब्वायज व गर्ल्ज बॉक्सिंग प्रतियोगिता...