
परागपुर- आशीष कुमार
रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में 241 पात्र लाभार्थियों को 7815800 रूपये की सहायता राशि के चेक लोक निमार्ण रेस्ट हाउस परागपुर में उद्योग मंत्री द्वारा वांटे गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने शगुण योजना के तहत 16 बेटियों के विवाह हेतु 496000 रूपये के चेक भी लाभार्थियों को दिए। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते हुए उनके द्वारा लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक सहायता राशि के रूप में वितृत किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से सबसे ज्यादा राशि यदि कहीं मिली है तो वह जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिली है। इसके अतिरिक्त अपनी ऐच्छिक निधि और तहसीलों के माध्यम से भी उन्होंने हर जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध करवाने का सदा प्रयास किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझते हुए सबके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई हैं।
उन्होंने लोगों को वृद्ध पेंशन योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, कामगार बोर्ड द्वारा मनरेगा में पंजीकृत लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं और अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह घरों में जाकर लोगों को इन योजनाओं से अवगत करवाएं और पंजीकृत करें। उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का स्थान पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, सीडीपीओ परागपुर जीत सिंह, हरबंस कालिया सुदेश कुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
