आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1077 पर दें सूचना, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम खराब बताया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं.

इसमें मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि  किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 1077  या  दूरभाष नंबर 01892 229050 पर संपर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को नदी नालों के आसपास नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटक भी नदी नालों के आसपास नहीं जाएं इस के लिए सुचारू निगरानी भी की जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो।

उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम 24 घंटें खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि गत दिवस बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ साथ पुनर्वास के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...