भटियात, 22 अगस्त – अनिल संबियाल
भटियात चुनाव क्षेत्र की ग्रांम पंचायत टिकरी की पंचायत प्रधान सहित गाँव वासियों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का किया धन्यवाद ।
गौरतलब हो कि अभी हाल में ही हुए बरसात के कारण ग्राम पंचायत टिकरी मे लोगों के घरों व गौ शालाओं को जो भारी क्षति पंहुची थी टिकरी व अन्य आसपास के गाँव के कई फुटपाथ व सड़के बरसातकी भेंट चढी़ थी ।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने खुद मौका वारदात पर जाकर लोगों का दुख दर्द देखा था। साथ में ही प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द ही स्थिती को सामान्य करने के आदेश दिए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने पिड़ित परिवारों को फोरी राहत राशी षप्रदान की थी ।
जिसके चलते आज टिकरी पंचायत की प्रधान सोनू देवी , अजय कुमार, सोनू चौहान , सोमदत, नरोतम सिंह, काकू राम पुरुषोतम सिंह ने भटियात के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का धन्यवाद किया है।

