आपदा राहत कोष में महाविद्यालय के शिक्षक देंगे एक दिन का वेतन

--Advertisement--

शिमला, 20 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते अपना 1 दिन का वेतन आपदा राहत कोष में देने का निर्णय किया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश में राजकीय महाविद्यालय में नियुक्त 2,000 से अधिक शिक्षक अपना 1 दिन का वेतन राहत कोष में  देंगे।

शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. रामलाल शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना संस्तुति पत्र सौंपा।

इसमें कहा गया इस आपदा की घड़ी में महाविद्यालय शिक्षक राहत कार्य के लिए सरकार के साथ तथा पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतु तत्पर है।

इसी कड़ी में इस महीने शिक्षक एक दिन का वेतन राहत कोष में जमा करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के शिक्षकों की इस प्रकार सकारात्मक पहल के लिए प्रशंसा की और धन्यवाद प्रकट किया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा हालात के चलते प्रदेश भर में नियुक्त शिक्षकों ने ये सामूहिक निर्णय लिया है। जिससे सरकार को राहत कार्य  निपटने में आसानी रहेगी।

ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रामलाल शर्मा, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. राजेश चौहान, डॉ. विनय मोहन शर्मा, डॉ. सत्यनारायण स्नेही, डॉ. चंद्र वर्मा, डॉ.  देवेंद्र शर्मा और डॉ. ओम प्रकाश कॉल डॉ. निखिल सारटा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...