आपदा के दौर में उचित कदम उठाने में असफल रही सरकार -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने आपदा के इस दौर में सरकार की  विफलता पर प्रेस बयान जारी करते हुये कहा कि आज सत्तासीन सरकार प्रदेश की जनता की भावनाओं को नज़र अंदाज़ कर रही है।अभी तक प्रदेश के बहुत सारे क्षेत्रों में लोगों को वक्सीनेशन का फर्स्ट डोज़ तक नहीं लगा है जब की तीसरी लहर के आने के आसार है।

प्रवक्ता ने अपने बयान में बताया कि प्रदेश का मुख्य व्यवसाय बागवानी और कृषि है परन्तु आज बरसात के मौसम ने हिमाचल के लोगों के इस व्यवसाय को बहुत क्षति पहुंचाई है। ऐसे में सरकार लापरवाही वाला रवैया अपना रही है जब की सरकार को आपदा के लिये उचित प्रबंध करने चाहिये थे।

इन दिनों में हिमाचल में भूस्खलन, बादल फटना ,मकान गिरना ,पुल का गिर जाना ,लोगों का लापता होना ,गाँवों से संपर्क कट जाना जैसी आपदा बढ़ती जा रही है और सरकार उचित कदम उठाने में पूरी तरह असफल रही है, यह सरकार की लापरवाही, जनता के प्रति असंवेदनशीलता और अनुभवहीनता का ही प्रमाण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...