आपका सहयोग टूटने से बचा सकता है एक परिवार, मासूम कायरा ने पिता के इलाज के लिए मांगी मदद

--Advertisement--

किडनी रोग से पीड़ित हैं दीपक कुमार, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चाहिए 20 लाख

हिमखबर डेस्क

किडनी रोग से पीड़ित जिला चम्बा के दीपक कुमार शर्मा की बेटी ने पिता के इलाज के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। 35 वर्षीय दीपक वर्ष 2018 से किडनी के रोग से ग्रसित हैं। उनके पास जितनी भी जमापूंजी थी वह इलाज पर लगा दी गई है। गरीब परिवार से संबंधित होने के कारण अब इलाज के लिए पर्याप्त धन नहीं है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा के डॉक्टरों ने दीपक कुमार शर्मा को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चंडीगढ़ भेजा है और इसका खर्चा 20 लख रुपए तक बताया गया है। परिवार के पास इलाज के लिए इतना पैसा नहीं है। दीपक कुमार शर्मा और उनके परिजनों ने दानी सज्जनों से आर्थिक मदद की मांग की है।

दीपक की छोटी-सी बेटी कायरा शर्मा ने भी अपने पिता के इलाज के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि दानी गूगल पे नंबर 98167-69301 पर दान कर सकते हैं। सभी का सहयोग एक परिवार को टूटने से बचा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related