आनी के जाबन में बादल फटा, देहूरी खड्ड का जलस्तर बढ़ा, घर छोड़ भागने को मजबूर हुए लोग

--Advertisement--

आनी के जाबन में शुक्रवार रात्रि अचानक बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने के चलते देहूरी खड्ड  का जलस्तर बढ़ गया।

कुल्लू – अजय सूर्या

आनी के जाबन में शुक्रवार रात्रि अचानक बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने के चलते देहूरी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते आनी में स्थित कियार कालोनी सहित देहूरी खड्ड के किनारे रहने वाले दर्जनों घरों के लोग अपने-अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

बता दें कि बीते वर्ष भी देहूरी खड्ड  में बाढ़ आने से भारी नुक्सान हुआ था। डीसी कुल्लू ने देहूरी खड्ड के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

वहीं पुलिस थाना आनी ने सायरन बजाकर सभी लोगों को आगाह कर दिया है। अंधेरा होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच हुई है। खड्ड किनारे रहने वालों को दुर्गा माता मंदिर आनी में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...