शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित ब्लॉक् कॉन्ग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एवं पंचायती राज के सभी प्रधान उप प्रधानों सहित कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने रैत काँग्रेस कार्यलय में भाग लिया।
जिसमे लोकसभा चुनावों को लेकर कर रणनीति बनाई और कांगड़ा चम्बा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के नामांकन पर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में जाने की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
पठानिया ने कहा कि कांगड़ा चम्बा की जनता इस बार विकास के नाम पर काँग्रेस को वोट करेंगी और कांगड़ा चम्बा लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जिता कर सांसद चुन कर दिल्ली लोकसभा में भेजेगी।
पठानिया ने जानकारी दी कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग दो हजार कार्यकर्ता कांगड़ा चम्बा लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के नामांकन में जाएंगे।

