आधी रात को सुलगा फर्नीचर मॉल, 40 लाख का सामान देखते ही देखते स्वाह

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सुबाथू के साथ लगते नयानगर में गुरुवार रात कऱीब दो बजे के बीच एक फर्नीचर मॉल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मॉल में आग लगने से मॉल में रखा सारा सामान व बिल्डिंग पूरी तरह से जला गई है। इसमें कऱीब 40 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

बता दें कि 10 अप्रैल को सुबाथू के नयानगर में सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए वेलफेयर करने वाली एसएचजी ग्रुप ने फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सभी घरेलू सामान सस्ते दामों पर मुहैया करवाने के लिए मॉल खोला था। जांच में किसी अज्ञात द्वारा आग लगाने का मामला सामने आ रहा है।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक मॉल में रखा सामान पूरी तरह से जलाकर राख हो गया। इस बारे एसएचओ राकेश राय ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुँच कर आगजनी की घटना पर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...