आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, बाद में कीमती सामान भी ले उड़ा अज्ञात हमलावर

--Advertisement--

आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, बाद में कीमती सामान भी ले उड़ा अज्ञात हमलावर।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के निहोग क्षेत्र में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद अज्ञात हमलावर घर से कीमती सामान भी ले उड़ा।

वारदात में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को नाहन मैडीकल कालेज से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। बुजुर्ग के साथ इस कद्र मारपीट को अंजाम दिया गया कि उसे अधमरा कर दिया।

हालांकि यह वारदात पुरानी रंजिश के कारण सामने आई या फिर इसका मकसद लूटपाट करना था, इसका खुलासा भी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल घायल के बयान कलमबंद नहीं हो पाए हैं।

लिहाजा उस पर किस व्यक्ति ने हमला किया और आरोपी घर से क्या-क्या सामान ले उड़ा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। रविवार को पुलिस थाना सदर नाहन के एस.एच.ओ. बृज लाल मेहता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पृथ्वी सिंह (78) देर रात अपने घर पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति घर में घुसा और पृथ्वी सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में पृथ्वी सिंह के सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

पुलिस के अनुसार जिस वक्त यह वारदात सामने आई, उस समय घर पर पृथ्वी सिंह की पोती भी मौजूद थी, जिसने उक्त व्यक्ति को उसके दादा पर हमला करते हुए देखा, लेकिन वह इतनी घबरा गई थी कि उसने कमरे की कुंडी लगा ली।

पुलिस के अनुसार हालांकि वारदात के दौरान पीड़ित पृथ्वी सिंह की पोती ने हमलावर को देखा तो जरूर है, लेकिन वह उसे पहचानती नहीं है। इस दौरान अज्ञात हमलावर ने कीमती सामान उड़ाने के मकसद से घर का सामान भी तहस-नहस कर दिया।

बताया जा रहा है कि पृथ्वी सिंह आर्थिक रूप से काफी मजबूत है और उसका अपना कबाड़ का बिजनैस है। उधर, घायल अवस्था में पृथ्वी सिंह को देर रात ही नाहन मैडीकल कालेज लाया गया। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे नाहन से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा के बोल 

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि फिलहाल मामले में पीड़ित व्यक्ति के बयान कलमबंद नहीं हो पाए हैं। इसलिए पीड़ित पर किसने हमला किया और क्यों ? साथ ही घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी सही जानकारी घायल के बयान दर्ज होने और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...