कोटला – व्यूरो
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन कोटला बैल्ट की कोटला, त्रिलोकपुर, नियांगल, डोल, सोलदा, भाली, राजोल, कोठीबंडा, बेही पठियार, पद्दर, जोल, कुठेड़ सहित 15 पंचायतों का जिम्मा संभालने वाली उपतहसील कोटला कानूनगो भवन में चल रही है, जिसको आजतक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है।
वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कोटला में उपतहसील खोलने की घोषणा की तथा घोषणा के तुरंत बाद कानूनगो भवन में उपतहसील कोटला को अस्थायी रूप में चलाया गया।

वर्ष 2016 में ही उपतहसील भवन का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी उपतहसील कोटला के भवन का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है।
लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि जल्द से जल्द उपतहसील कोटला के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।

