आजादी के 75 साल बाद पहली बार भलेड पंचायत के वार्ड नंबर 5 पहुँचे विधायक केवल पठानियां

--Advertisement--

भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र की भलेड पंचायत के बूथों की बैठक बूथ प्रभारियों सहित धार कंडी काँग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर की बैठक ।

माननीय उप मुख्य मुख्य सचतेक बिधायक केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता है जोरदार स्वागत किया। पठानिया ने कहा कि मैं हमेशा धार कंडी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए आपके बीच रहूँगा।

भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए।

मेघ सिंह, कल्याण सिंह, कुलदीप सिंह, परषोत्तम सिंह, मस्तान सिंह, अश्वनी कुमार, परषोत्तम चंद ने विधायक केवल सिंह पठानिया की कार्यशैली से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी की जन हित नीतियों से प्रभावित हो कर भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में बिधिबद्ध तरीके से मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने हार पहनाकर शामिल किया।

पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, पूर्व प्रधान पवन सिंह, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार और वार्डपंच रविन्द्र ने कहा कि आजादी के बाद 75 साल बाद विधायक पहली बार जनता ने अपने गांव में देखा। जनता ने पहली बार अपना विधायक भलेड पंचायत के वार्ड नम्बर 5 में आने पर जनता ने तहदिल से धन्यवाद किया।

विधायक केवल पठानियां के बोल

धार कंडी क्षेत्र विकास में बहुत पिछड़ चुका है। जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कार्य स्वीकृत करके शुरू किए थे आज बो भी बन्द पड़े थे। पूर्व की भाजपा सरकार ने रिडकमार में चुनावो के समय आनन फानन ने बिना बजट बिना स्टाफ के महाविद्यालय खोल कर जनता को गुमराह किया।

लेकिन जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया और मैने अपनी धार कंडी क्षेत्र की जनता की अबाज़ उठा कर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिडकमार महाविद्यालय को धन स्वीकृत करके बच्चों को पढ़ाने के लिए स्टाफ की पोस्ट स्वीकृति करवा कर दुबारा पूरे इंतजाम करके से शुरू किया।

जिससे धार कंडी के छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े। महाविद्यालय रिडकमार का भवन 24 लाख से बनाया जाएगा अगर ओर धन की जरूरत पड़ी तो उसको भी लगाया जाएगा। उप तहसील, रिडकमार हॉस्पिटल, पुलिसचौकी, पशुपालन अस्पताल, गावों को सड़कों से जोड़ा ओर घर घर पानी बिजली की समस्या को दूर करने की कोशिश की ओर अन्य विकास कार्य भी काँग्रेस की ही देन है।

कांग्रेस सरकार के आते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से बन्द पड़े कार्यो को डेढ़ साल में करोड़ो रूपये के विकास कार्यो को शुरू किया था।जिससे जनता को सुबिधा मिल सके।पठानिया ने कहा कि एक महीने में दुल्ली काकड़ा, चमियारा, भितलु सड़क बनाने के लिए धन स्वीकृति किया।

धार कंडी क्षेत्र के करेरी पंचायत में टेंट बेली हब बनाया जाएगा जिससे धार कंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से संवारने के लिए धन की स्वीकृति की है। बोह में 7 करोड़ से ट्राउट कलस्टर केंद्र स्वीकृति करवाई है। भलेड पंचायत में पशु औषधालय केंद्र खोल कर जनता को सुबिधा दी।

दरिणी राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साइंस की क्लासे बिठाई।किसानों के लिए भलेड कुहल और दरिणी कुहल को बना कर किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया गया

काँग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृव में प्रदेश की जनता के दुःख दर्द समझ कर कार्य किया जा रहा है। आपदा में गरीब जनता के हुए नुकसान की भरपाई की। काँग्रेस पार्टी की 10 गांरन्टी में से 5 को पूरा करके जनता की उमीदों में खरा उतरने की कोशिश की है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता की जो भी समस्या होगी उसको दूर करने की कोशिश करूंगा।ओर हर गाँव को सड़क के साथ जोड़ दिया जाएगा। अब आपका सेवक आपके लिए बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवा, किसानों एव बागवानों को सुबिधा देना काँग्रेस पार्टी का प्रथम कर्तव्य है।

युवाओ को रोजगार के दरबाजे खोल कर विरोजगार युवाओ को रोजगार दिया जाएगा।महिलाओं को स्वरोजगार दे कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। काँग्रेस पार्टी हमेशा विकास के नाम पर वोट मांगती है। धार कंडी क्षेत्र में जब जब काँग्रेस की सरकारे बनी तब तब धार कंडी का विकास हुआ है। आज लोकसभा चुनावो में आप विकास के नाम पर काँग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को वोट दे कर विजय बनाये ओर आने बाले बक्त में आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...