आग से 3 भाइयों के मकान व देवदार के 60 स्लीपर राख, 25 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी

चम्बा के उपमंडल मुख्यालय सलूणी में 3 भाइयों के मकान व देवदार के 60 स्लीपर आग से राख हो गए। इस घटना में 25 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय में जल शक्ति मंडल सलूणी के साथ कूड़े-कचरे में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस आग में 3 भाइयों महिंद्र सिंह शर्मा, मदन मोहन शर्मा व सर्वेश शर्मा के लकड़ीनुमा मकान राख हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग ने मकानों को पूरी तरह राख कर दिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण राजस्व अधिकारी सुनील शर्मा ने आग के नुक्सान का अनुमानित आकलन कर अपने उच्चाधिकरियों को प्रेषित किया।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने प्रभावित तीनों भाइयों को राहत राशि प्रदान की। विदित रहे कि 2 साल पूर्व मुख्यालय में पवन ठाकुर व मदन ठाकुर की दुकानों में भीषण अग्निकांड से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ था।

इस मौके पर जिला मार्कीट अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

उधर, तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित व्यक्तियों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दे दी है। नियमों के अनुसार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...