आग की भेंट चढे़ पार्किंग में खडे़े दो वाहन, तीन लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

ज्वालामुखी के एक निजी होटल की पार्किंग में पार्क हुई गाड़ी समेत बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण वाहन में शाट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगजनी की घटना से दोनों गाड़ियों के मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है। लगभग तीन लाख के करीब का नुकसान इस आग की घटना से वाहन के मालिकों को हुआ है।

ज्वालामुखी के एक निजी होटल की पार्किंग में पार्क हुई गाड़ियों में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। इस बीच विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों में लगी हुई आग पर तुरंत काबू पाया, साथ ही यहां पार्किंग में पार्क हुई अन्य 2 गाड़ियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो वाहनों को आग लगने के कारण नुकसान पहुंच चुका था।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को शरीफ मोहम्मद उर्फ काका निवासी द्रंग ने आग लगने से लगभग 10 मिनट पहले ही अपनी मारुति 800 गाड़ी नम्बर (एच पी 36- 7511) को होटल की पार्किंग में पार्क किया था कि अचानक गाड़ी में शार्ट सर्किट लगने से उसमें आग लग गई व गाड़ी के साथ पार्क हुई बाइक नंबर (एच पी 53 बी-6400) भी इसकी चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि जो गाड़िया आग की चपेट में आई उसके साथ यहां पर एक लोकल नंबर व एक पंजाब नंबर की गाड़ी भी कुछ ही दूरी पर पार्क थी, जिन्हें दमकल विभाग द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसकी वजह से यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग बुझाने में लीडिंग फायरमैन सुरिंदर कुमार, फायरमैन पुरषोत्तम चंद, देशराज व चालक देशराज शामिल रहे। वहीं पुलिस इस मामले को लेकर अपनी जांच कर रही है कि वाहन में आग किन कारणों से लगी है या फिर किन्हीं शरारती तत्वों का इसमें कोई हाथ तो नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...