आखिर क्‍यों कटा विधायक विशाल नैहरिया और अर्जुन ठाकुर का टिकट, जानिए वजह

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की। जिला कांगड़ा में दो विधायकों के टिकट कटे हैं और दो सीटों पर अभी तक भाजपा अपने प्रत्याशी उतार नहीं पाई है।

धर्मशाला से विशाल नैहरिया व जवाली से अर्जुन ठाकुर का टिकट कटा है। जबकि पार्टी ने धर्मशाला से राकेश चौधरी व जवाली से संजय गुलेरिया को प्रत्याशी बनाया है। देहरा व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों की टिकटें अभी होल्ड पर हैं।

धर्मशाला के निवर्तमान विधायक विशाल नैहरिया का टिकट काटकर आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राकेश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। राकेश चौधरी को टिकट देकर पार्टी ने ओबीसी वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है।

हालांकि धर्मशाला में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी के भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने को तैयार थे और पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग कर रहे थे। निवर्तमान विधायक विशाल नैहरिया भी एसटी से संबंधित हैं।

विधायक विशाल नैहरिया को  ढाई साल ही काम करने का मौका मिला और इसमें भी कुछ समय कोविड काल में गुजरा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान के सर्वे के बाद विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कट गया है।

अब राकेश चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से होगा। हालांकि कयास लगाए जा रहा हैं कि अब धर्मशाला में और भी राजनीतिक घमासान होगा।

ज्वाली से अर्जुन ठाकुर का कटा टिकट

जवाली विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन ठाकुर का टिकट काटकर भाजपा ने संजय गुलेरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के हुए सर्वे में संजय गुलेरिया अग्रणी रहे हैं। जबकि अर्जुन ठाकुर रिपोर्ट कार्ड में खरे नहीं उतार पाए थे।

विधायक अर्जुन ठाकुर ने विकास के बहुत से तीर चलाए पर टिकट मिलने की पैरवी में फेल हो गए। बताया जा रहा है कि विकास कार्य करने के बावजूद जनता से सीधा संवाद कम होने का कारण ही टिकट कटने की वजह बनी है।

इसलिए कटा विशाल नैहरिया का टिकट

विधायक विशाल नैहरिया उपचुनाव जीतकर सत्ता में आए और ढाई साल के कार्यकाल में एक साल से अधिक समय कोविड-19 महामारी में ही बीत गया। कई परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया तो कई परियोजनाएं अधूरी रही। वहीं पारिवारिक विवाद से भी विधायक की छवि धूमिल हुई।

पार्टी ने सर्वे व रिपोर्ट कार्ड को आधार मानकर विशाल नैहरिया का टिकट काट दिया व राकेश चौधरी को टिकट दिया है। एसटी से एक सीट ही देनी थी वो पार्टी ने पामलपुर से त्रिलोक कपूर के तौर पर दे दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...