आकर्षक तथा मनोरंजक होगा शिवरात्रि महोत्सव : किशोरी लाल

--Advertisement--

Image

महोत्सव की सफलता के लिये सभी से सहयोग की अपील

आशुतोष – बैजनाथ

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ को अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने के साथ समस्त समाज की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जायेगा।

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल मंगलवार को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन की लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव सभी का पर्व है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर मिलजुल कर मनाया जाएगा। उन्होंने महोत्सव की भव्यता और आकर्षकण को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि क्षेत्र की खुशहाली का उत्सव है और इसका आयोजन से पुण्य प्राप्त होता है।

सीपीएस ने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अधिक मंच प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि मेले को अधिक मनोरंजक बनाने और सभी की सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और दंगल का आयोजन किया जाएगा जबकि महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़ इत्यादि मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि महोत्सव में बेबी शो, प्रदर्शनियां इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

सीपीएस ने मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम बैजनाथ को मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने तथा लोगों को ट्रैफिक जाम इत्यादि की समस्या से जूझना ना पड़े इसके लिए वन वे ट्रैफिक का प्लान बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सलीम आज़म ने की। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन के लिये कमेटियों का गठन कर लिया गया है।

ये रहे उपस्थित

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, सलाहकार अनुराग शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र कटोच, रविंदर बिट्टू, नगर पंचायत कान्ता देवी, जमुना गोयल, तहसीलदार भावना सहित मेला समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...