आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान में आईटीआई ग्राउंड, शाहपुर में जिला स्तरीय चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।

इन ट्रायल्स का नेतृत्व अध्यक्ष राकेश चौहान व महासचिव विजय शमशेर भंडारी द्वारा किया जा रहा है। तकनीकी टीम में कोच कावेश चौहान, सहायक कोच गौरव चौहान व रोहित शर्मा शामिल हैं।

मीडिया समन्वयक के रूप में पारस अवस्थी व अभिनव राणा तथा ट्रायल समन्वयक के रूप में सयम महाजन व आदित्य कोंडल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों का चयन सामान्य प्रक्रिया के तहत उनकी फिटनेस, बॉल कंट्रोल, पासिंग, खेल की समझ व समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जा रहा है।

ट्रायल्स का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। द्वितीय चरण के ट्रायल्स 9 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान क्षेत्र के युवा खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...