आईटीआई बतैल में सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने किया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन , 33 युवाओं को मिला रोजगार 

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

देश की नामी कंपनी सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात प्लांट में नौकरी के लिए युवाओं की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया गया ! लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए आईटीआई प्रबंधन ने तैयारियां की थी।

कोविड गाइडलाइन के चलते आईटीआई प्रबंधन ने साक्षात्कार के दौरान जरूरी हिदायतों का पालन भी किया। इसके तहत रोजगार मेले में पहुंचने वाले हर अभ्यर्थी के सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए गए। इसके अलावा बिना मास्क किसी को भी रोजगार मेले में प्रवेश नहीं होने दिया गया।

कंपनी के एचआर मानविंद सिंह राघव और जॉब प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि चयनित युवा कंपनी के गुजरात प्लांट में सेवाएं देंगे।

साक्षात्कार में फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, ओटोमोबाइल डीजल मैकेनिक व्यवसायों से संबंधित 45 युवाओं ने हिस्सा लिया। जिसमे से 33 युवाओं को चयनित किया गया !

चयनित युवाओं को 20100 वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी शूज, यूनिफार्म, कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी।

आईटीआई बतैल के प्राचार्य तारा चंद धीमान ने चयनित युवाओं बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...