आईजीएमसी के शौचालय में मानसिक रोगी ने लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भर्ती मानसिक रोगी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। यह मामला मंगलवार सुबह 10.30 बजे के करीब पेश आया।

मृतक की पहचान करसोग निवासी 34 वर्षीय पुष्प राज के तौर पर हुई है। यह मानसिक रूप से परेशान था। इसका पिछले काफी समय से राजधानी शिमला के आईजीएमसी में इलाज चल रहा था।

बीते रोज इसकी पत्नी इसे करसोग से शिमला इलाज के लिए लाई थी। मरीज की हालत खराब थी, डाॅक्टरों ने इलाज के लिए इसे दाखिल किया।

आईजीएमसी के साइकेट्री वार्ड में बीते रोज इसे दाखिल किया गया था। इसकी पत्नी भी इसके साथ आईजीएमसी में मौजूद थी।

सुबह 10.30 बजे के करीब वह वार्ड से उठकर शौचालय गया। इसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार बाहर वार्ड में ही बैठे हुए थे। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। लोगों ने देखा कि शौचालय में कोई फंदे से लटका हुआ है।

फंदे से शव लटका देख आईजीएमसी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी वहां आए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने स्वजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...