आइटीआइ गढ़जमूला (परौर) में 19 अप्रैल को सजेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़जमूला में पैलेसमेंटअप्परेंट्स ट्रेनिंग मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नामी कंपनियां याजाकी इंडिया, हिम टेक्नो, ईस्टमैन ओटो लिमिटेड आदि भाग लेंगी ।

यहाँ साक्षात्कार के माध्यम से पात्र युवक व युवतियों का चयन होगा। यह जानकारी आइटीआइ के प्रधानाचार्य इंजीनियर विनोद धीमान ने दी।

इस आयोजन में आइटीआइ फ्रेशर / फिटर मशीनिस्ट टर्नर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स मकैनिक मोटर व्हीकल आटो मोबाइल भाग ले सकते हैं तथा डिप्लोमा (मैकेनिकल / आटोमोबाइल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक) फ्रेशर व अप्रेंटिस युवक युवतियां भी भाग ले सकते है। इसके अलावा ग्रेजुएट होल्डर्स भी भाग ले सकते हैं।

जिसमें आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है। अतः इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे आइटीआइ गढ़जमूला स्थित इंदरपुरी में अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर कार्ड, आधार कार्ड आइटीआइ रोल नंबर और असली शैक्षणिक प्रमाणपत्रों व उनकी प्रतिलिपि साथ लेकर आये।

अधिक जानकारी के लिए ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर अजय कुमार चौधरी से मोबाइल नंबर 7876565347 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिसमें अपनी योग्यता के बल पर रोजगार पा सकते हैं। यह मौका युवाओं को आइटीआइ गढ़ जमूला इंदरपुरी में दिया जा रहा है। घर द्वार युवाओं को यह मौका मिल रहा है, जिसका लाभ लेेना चाहिए।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...