आंगनबाड़ी सहायिका के पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

आंगनबाड़ी सहायिका के पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी – अजय सूर्या

बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर कुंदन हाजरी ने बताया कि सीडीपीओ धर्मपुर के अर्न्तगत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र पाटी, ग्राम पंचायत रोपड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त एक पद को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 23 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं ।

चयन/स्क्रीनिंग के लिए पात्र महिला को 29 नवम्बर को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में प्रात 11ः00 बजे  व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार की सूची में शामिल हो चाहिए। आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...