आंगनबाड़ी केंद्र अमलेहड़ में संपन्न हुआ दो दिवसीय जागरूकता कैंप।
देहरा – शिव गुलेरिया
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरिया में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय जागरूकता कैंप आंगनबाड़ी केंद्र अमलेहड़ में प्रधान ग्राम पंचायत खेरिया रेणु देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान विभाग की सुपरवाइजर बबली देवी ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों तक सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को पहचानने का आग्रह किया ताकि इन स्कीमों का फायदा आम जनमानस को पहुंच सके।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान ग्राम पंचायत खैरिया के पांच आंगनबाड़ी केदो सपडु, कोडा गरना, पनसाल अमलोह व अमलेहड़ के आंगनवाड़ी केदो के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत खैरिया के उप प्रधान जसवीर गुलरिया वार्ड सदस्य स्वीटी देवी रितु देवी के अतिरिक्त स्थानीय महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

