असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस द्वारा इंदौरा में बांटा गया निःशुल्क राशन

--Advertisement--

असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों की इस आपदा में मिलेगी हरसंभव सहायता :- (राहुल पाठनिया असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस)

इंदोरा – मोनू ठाकुर

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मंड मियानी में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा इस आपदा की घड़ी में “निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पाठनीया ने की, कार्यक्रम में जिला सह सचिव रूचि चौहान विशेष तौर पर उपस्थित रही।

कार्यक्रम से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया, राहुल पाठनीया ने कहा कि असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष राजीव राणा के दिशा निर्देश से इंदौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया। राहुल पाठनिया ने कहा कि प्रदेश की सरकार और आम जनमानस के बीच में एक बिशेष कड़ी का कार्य कर रही है।

मुझे कामगार कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष होने के साथ- साथ इस विधानसभा के प्रति आस्था भी है और आम जनता से जुड़ाब के कारण समाज हित का कार्य करना सौभाग्य है। हम अपने पूर्ण प्रयास से आम जनता की हर विपदा में सहायता करेंगे, पाठनिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज द्वारा मनरेगा मज़दूरों की लड़ाई को भी लड़ा जायेगा।

वहीं जिला सह सचिव रूचि चौहान ने भी कहा कि मनरेगा कांग्रेस की योजना है और असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों के हित की लड़ाई और उन्हें बूथ स्तर पर संगठित करना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के आदेशानुसार इन्हें ऑनलाइन सदस्यता से जोड़ा जायेगा, वहीं हमें स्थानीय विधायक मालिन्दर राजन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, और जल्दी ही कैम्प के माध्यम से जनकल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष साहिल धीमान, निफा खान आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...