अश्लील कमेंट, रेप की धमकी से परेशान 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर इहलीला की समाप्त

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

फरीदाबाद की एक कॉलोनी में 23 मार्च को अश्लील कमेंट व रेप की धमकियों से परेशान होकर 19 साल की युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान देने के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। इस मामले मे पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

शिकायत के अनुसार होली के दिन झगड़ा हुआ था। पीड़ित परिवार पर आरोप लगाते हुए पड़ोसी प्रदीप व उसके भाई राधे ने मारपीट की थी। इस दौरान गर्भवती महिला के पेट में लात मारी गई। लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया।इधर, प्रदीप पक्ष के लोग पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन समझौते का दबाव बनाया जाने लगा।

इस मामले में 21 मार्च को पंचायत भी हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ। आरोप है कि राधे व उसके साथी राजेश ने पंचायत के बाद पीड़ित परिवार की 19 साल की लड़की को अश्लील कमेंट किए और बदनाम करने की धमकी दी। आरोपियों ने फैसला नहीं करने पर रेप करने की धमकी दी। इस कारण युवती परेशान हो गई और उसने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

मुजेसर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...