अवैध खनन पर ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत

--Advertisement--

अवैध खनन पर ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के ग्राम पंचायत मंधाला और कुराँवाला पंचायत में अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे पेड़ों को भी क्षति पहुंचाकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। वहीं यहाँ की जल आपूर्ति की स्कीम को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

यह आरोप उक्त पंचायत के दर्जनों लोगों ने लगाए है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी बद्दी मोहित चावला के नाम दिए शिकायत पत्र में की है। उन्होंने बताया कि बिना 16 नंबर फॉर्म के अवैध खनन और बिना बिल के बेचा जाता है। इस अवैध खनन से सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायकर्ताओं ने अवैध रेत के खनन और परिवहन पर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मंधाला और साथ लगते क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...