अवैध खनन ने कुरेद डाली देहर खड्ड, बस और रेलवे पुलों की नींवें लगी झांकने

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन देहर खड्ड में हो रहे खनन के कारण रेलवे व बस पुल के पिल्लरों की नींव तक बाहर आ गई है। अगर यही हाल रहा तो इन पुलों को भी एक दिन खड्ड का पानी अपने साथ बहा ले जाएगा।

बताया जा रहा है कि देहर खड्ड में कोटला पुल के समीप ही ट्रैक्टर व क्रशर मालिकों द्वारा खनन किया जा रहा है, वहीं ज्वाली में भी बस व रेलवे पुल के सौ मीटर एरिया में ही ट्रैक्टरों द्वारा खनन किया जा रहा है।

इस कारण पुलों के पिल्लरों की नींव दो से तीन फीट तक बाहर आ गई है। रेलवे पुल के पिल्लरों के पास ही काफी गहरे गड्ढे खनन माफिया ने खोद दिए हैं। कोई विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस को खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...