अर्जून,सेव अर्थ फाउंडेशन नामक संस्था ने लोगों को बांटे 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे

--Advertisement--

अर्जून,सेव अर्थ फाउंडेशन नामक संस्था ने लोगों को बांटे 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे।

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

सामाजिक सेवा अपने आप में ईश्वरीय सेवा है और समाज का प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करना अपने आप में सेवा-भाव की पराकाष्ठा को सिद्ध करता है। अर्जुन ‘सेव अर्थ’ फाउंडेशन नामक संस्था पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता व उत्तरदायित्व के भाव को पिछले कुछ वर्षों से निभाती चली आ रही है।

संस्था के माध्यम से आज दिनांक 12 जनवरी को भरमाड़ पंचायत में पौधारोपण संबंधी अभियान को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे वितरित किए गए। पौधों को किस तरह से रोपना है, कैसे इनका पोषण करना है, इन विषयों पर भी स्थानीय जनमानस को जागरूक किया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संस्था के निदेशक बृजेश पठानिया, कृष्णा देवी, रंजीत सिंह, डिंपी, हरबंस, राजेश कुमार , महिनदर सिंह , मिलखी राम ,देव राज , खंडू राम , आशा देवी, सुदेश कुमारी और सुभाष चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...