अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल दिवस की बधाई दी, कहाँ आप के दर डर से जयराम सरकार कर रही मुफ्त देने की बातें

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हिमाचल की जयराम सरकार दिल्ली की नकल कर ही है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तीन घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं को भाजपा शासित सभी राज्यों में लागू करें नहीं तो लोग समझेंगे कि यह फर्जी घोषणा की गई है और भाजपा ‘आप’के खौफ में ऐसा कर ही है।

उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा सही नहीं है। यह केवल चुनावी घोषणा है।

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल के रोड शो से जनता को इतना फायदा हो रहा है तो अगर प्रदेश में केजरीवाल माडल वाली सरकार बनी तो कितना लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुविधाएं देने में यकीन नहीं रखती है। यह केवल जनता को धोखा दिया गया है।

राज्य सरकार महंगाई को कम करने में भरोसा नहीं रखती है। यह घोषणा मजबूरी में उठाया गया कदम है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को इस घोषणा पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इन घोषणाओं में आम आदमी पार्टी की योजनाओं को कापी किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...