अ‍रविंद केजरीवाल जल्‍द आएंगे हिमाचल दौरे पर, हर हलके से प्रत्‍याशी उतारने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

--Advertisement--

Image

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। आम आदमी पार्टी की अहम बैठक विश्राम गृह फतेहपुर में ब्लाक अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई।

फतेहपुर, अनिल शर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे। वर्ष 2022 में होने वाले  विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। आम आदमी पार्टी की अहम बैठक विश्राम गृह फतेहपुर में ब्लाक अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विस क्षेत्र फतेहपुर के अध्यक्ष रवि कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी प्रस्‍ता‍वित है, ऐसे में आम आदमी पार्टी यहां उप चुनाव में भी किस्‍मत आजमाने की तैयारी में है।

जनता भाजपा व कांग्रेस से दुखी

एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों और आश्वासनों से दुखी हो गई है और तीसरे विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश को भी दिल्ली की भांति विकसित करना चाहती है।

उन्होंने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार देते हुए कहा यह सरकार केवल मात्र कर्ज रूपी बैसाखियों के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के बोझ तले दब रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिनके चलते हर खाद्य पदार्थ पर महंगाई बढ़ी है। जनता के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...