ज्वाली – शिवू ठाकुर
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंदर सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन अधिकारी राजिंदर सिंह द्वारा आपदा का अर्थ एवं आपदा के बचाव हेतु अनेक सुझाव बच्चों को दिए।
इस उपलक्ष पर अमनी स्कूल में 11:00 बजे एक आपातकालीन सायरन बजते ही अर्थक्वेक शेक ड्रिल/मॉक ड्रिल करवाई गई। इसमें स्कूली बच्चों ने सर्वप्रथम,ड्रॉप कवर होल्ड नियम को अपनाया। जब तक भूकंप समाप्त नहीं हुआ। तत्पश्चात स्कूली बच्चे सर्च एंड रेस्क्यू टीम के माध्यम से इवेक्यूट होकर सुरक्षित खेल परिसर में एकत्रित हुए और घायल हुए छात्रों का फर्स्ट एड टीम सदस्य द्वारा उपचार किया गया।
तत्पश्चात लैंडस्लाइड पर भी मॉक ड्रिल हुई। जिसमें लैंडस्लाइड में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका उपचार किया गया और उन्हें स्कूल परिसर में लगाए गए। राहत शिविर मे फल एवं खाद्य सामग्री प्रधानाचार्य महोदय एवं स्कूल के स्टॉप सदस्य द्वारा स्कूली बच्चों को वितरित की गई।

ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप चंद, कृष्ण चंद, वीरेंद्र कंवर, विजय कुमार, कमलजीत, मोनिका धीमान, नीतू शर्मा ,रेखा रानी, अनिता कुमारी, रमजीत कौर, अंजना कुमारी, शकुंतला देवी, संजीव कुमार, पुनीत सिंह मदन लाल व अन्य स्टाफ सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वही इस कार्यक्रम में उनका अथाह व सराहनीय योगदान रहा।

