अब हिंदी में मिलेंगे बिजली के बिल, ग्रामीण उपभोक्ताओं को होती थी दिक्कत

--Advertisement--

धर्मशाला हिमखबर डेस्क

हिमाचल में अब बिजली उपभोक्ताओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में प्रिंटेड बिल मिलेगा। अब बिजली उपभोक्ता आसानी से बिलों को पढ़ सकेंगे और पता कर सकेंगे कि उनकी कितना बिल आया है और कितनी यूनिट बिजली की खपत हुई है।

पहले बिजली बिल अंग्रेजी में होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी होती थी। बिल की स्लिप लंबी-चौड़ी होने के कारण कई लोगों को बिल समझ नहीं आता था। अब बिल की स्लिप पर हिंदी में ही सब दर्शाया होगा कि कितनी यूनिट बिजली खपत हुई, कितना बिल आया है और बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि क्या है।

हिंदी में बिल की स्लिप पहले वाले बिल के मुकाबले छोटी है। इससे कागज की भी बचत होगी और बिजली बोर्ड को थोड़ा फायदा भी होगा। अंग्रेजी में आने वाले बिल में कई चीजें दर्शाई होती थीं, जिससे कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल पढ़ने में दिक्कत होती थी।

लेकिन नए बिल में अब कई चीजों को हटाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो और वे आसानी से बिल पढ़ सकें। जो हिंदी वाले बिल हैं वे उसी मशीन से हिंदी में प्रिंट हो रहे हैं।

अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर के बोल

बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि अब बिजली के बिल अंग्रेजी भाषा की बजाय हिंदी में प्रिंट हो रहे हैं। इससे लोगों को बिल पढ़ने में आसानी होगी। पुराने बिल के मुकाबले नए बिल के प्रिंट छोटे हैं, जिससे कागज की भी बचत होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...