अब नगर पंचायत शाहपुर में होल्डिंग लगाने के बदले देना होगा टैक्स

--Advertisement--

पोस्टर व होल्डिंग लगाने से पहले लेनी होगी एनओसी

शाहपुर – कोहली 

नगर पंचायत शाहपुर ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए तरह तरह के कर लगाने शुरू कर दिए हैं। पहले नगर पंचायत ने अपनी आय को मजबूत करने के लिए गृहकर लेने के लिए नोटिस भी जारी किए थे। जिसका लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया गया।

अब इसी कड़ी में कोई भी व्यक्ति नगर पंचायत के दायरे में कोई विज्ञापन का पोस्टर लगाता है तो उसे इसके बदले पैसे देने होंगे। होर्डिंग्स लगाने से पहले एनओसी सहित नगर पंचायत शाहपुर से अनुमति लेनी होगी। जिसके तहत नगर पंचायत के दायरे में लगे होल्डिंग व पोस्टरों को कई जगह से हटाया गया है।

नगर पंचायत शाहपुर के सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि आने वाले समय में नगर पंचायत स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेगी। इसी कड़ी में होर्डिंग को हटाया जा रहा है। नगर पंचायत की आय को मजबूत करने के लिए पोस्टर लगाने के बदले नगर पंचायत कर वसूल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...