
‘आप’ प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने जनसंवाद के माध्यम से की लोगों से चर्चा, भाजपा -कांग्रेस की नीतियों के प्रति दिखा लोगों में भारी आक्रोश,बदलाव के लिए तैयार जनता :- पंकज पंडित,आप प्रवक्ता
कांगड़ा – राजीव जसवाल
आज आम आदमी पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम काँगड़ा के अब्दुलापुर में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। आप प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने इस जनसंवाद के दौरान लोगों से बात करते हुए ,आम आदमी पार्टी का हिमाचल को लेकर विजन बताया।
आप प्रवक्ता ने जनसंवाद के दौरान लोगों की बात को बड़ी गंभीरता से सुना और उनका जवाब दिया। इस दौरान ज्यादातर लोग हिमाचल में बीजेपी कांग्रेस की नीतियों से परेशान नजर आए और शिक्षा,स्वास्थ्य,बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर आप का विजन पूछा।
पंकज पंडित ने कहा,आम आदमी पार्टी शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार देने का काम लगातार करती आई है जिसका उदाहरण दिल्ली के बाद पंजाब में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा,दिल्ली के स्कूल,मोहल्ला क्लिनिक सब अरविंद केजरीवाल और आप की काम करने वाली सरकार का विजन है।
उन्होंने जनता से कहा,हिमाचल में भी आप के सरकार बना दो यहां भी वो सब करेंगे और आपको निराश नहीं करेंगे।
आप के जनसंवाद से बीजेपी कांग्रेस में खौफ
आप प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा,हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा, चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम को मिल रही अभूतपूर्व सफलता को देख भाजपा -कांग्रेस दोनो पार्टियों की नींद उड़ी हुई है , पूरे प्रदेश में ‘आप’ को मिल रहे
अपार जनसमर्थन से ज़ाहिर हो गया है कि अब इन दोनों दलों के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, जहाँ एक ओर आम आदमी पार्टी जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर रही है वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ‘आप’ के दिन प्रतिदिन बढ़ते ग्राफ़ से डर कर जनता को बरगलाने के लिए मोदी जी के कार्यक्रम आयोजित करने में लगी है ।
भाजपा -कांग्रेस की नीतियों के प्रति दिखा लोगों में भारी आक्रोश
आप प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा,आज जिस तरह लोगों का हज़ूम आम आदमी पार्टी के समर्थन में उमड़ कर जनसंवाद कार्यक्रम में सामने आया है उस से यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों को जवाब देने के लिए तैयार है और अब जनता,बदलाव का मन बना चुकी है।
आप प्रवक्ता ने कहा, हिमाचल में भाजपा तथा कांग्रेस दोनो पार्टियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले विधान सभा चुनावों के बाद यहाँ आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है । उन्होंने आज के सफल एवं शानदार इस जनसंवाद कार्यक्रम में पूरे अब्दुलापुर की जनता का धन्यवाद भी अदा किया।
ये रहे मौजूद
आज आम आदमी पार्टी के जनसंवाद के दौरान प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित,कल्यान भण्डारी, कार्यकर्ता राज कुमार जसवाल,दिनेश चौधरी,श्याम वर्मा, अमन गुलेरीया, पवन कुमार, अरुण कुमार,बालक राम, आप विधानसभा अध्यक्ष हेम राज, ओबीसी युवा विंग अध्यक्ष रोहित चौधरी मौजूद रहे।
