अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 100 पद, 23 जनवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 100 पद, 23 जनवरी को रामपुर बुशहर में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा एम/एस औरो टेक्सटाइल्स, साईं रोड बद्दी जिला सोलन के लिए अप्रेंटिस के 100 पदों के लिए 23 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए व आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 23 जनवरी, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय रामपुर बुशहर में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 01795-272737, 272732 व 272888 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...