अपने घर आने जाने पर देना पड़ रहा है टोल टैक्स समस्या को लेकर मंत्री से मिले गुरबख्श सिंह चौहान

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवांग्राम में लगे टोल बैरियर से गांव के लोगों को अपने वाहनों को घर तक लाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ रहा है। जबकि बघेरी और दभोटा में स्थानीय लोगों को छूट दी गई है।

इस समस्या को लेकर सोवन माजरा ,पंजैहरा, कोलांवाला, सौडी, सौडी गुजरां ,सौडी राजपूतां, गुलाबपुरा,पटेड भौंखू ,पटेड म़याणी, अंदरोला उपरला, आदि लोग डीआरडीए के सदस्य गुरबख्श चौहान से मिले और उन्होंने बताया कि उन्हें अपने वाहन टोल टैक्स बैरियर से 1 किलोमीटर से 2 मीटर आगे ले जाने पर टोल पर प्रची देनी पड़ रही है।

सबसे अधिक ट्रकों पर ₹450 से ₹500 टोल टैक्स लग रहा है। जबकि साथ लगती क्षेत्र दभोटा और बघेरी बैरियर में स्थानीय लोगों को इसमें छूट दे रखी है।

डीआरडीए के सदस्य गुरबख्श चौहान ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीआरडीए के सदस्य एवं भाजपा नेता ने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल जी से शिमला में मिले।

स्वास्थ्य मंत्री ने डीसी सोलन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान उनके साथ मझौली के साहिब सिंह भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...