कोटला – स्वयम
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में आज ओंध नूरपुर में एक व्यक्ति को 238 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि रविकुमार पुत्र प्रवीण कुमार निवासी अनुही कोटला से नूरपुर के समीप ओंध में 238 ग्राम चरस बरामद की गई है। तथा आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में भी कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

