अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भरा नामांकन, बड़े चेहरे रह गए पीछे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा के युवा नेता अनुराग शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस सरप्राइज मूव के बाद आज अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

अनुराग शर्मा के नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में सभी विधायकों को एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके तुरंत बाद अनुराग शर्मा ने रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा सचिव के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री और विधायक भी उनके साथ खड़े नजर आए।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए देश के पांच राज्यों से कुल 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हिमाचल प्रदेश में पिछले काफी समय से कई दिग्गज नेताओं के नामों की चर्चा चल रही थी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जैसे दिग्गज शामिल थे, लेकिन पार्टी हाईकमान ने संगठन के लिए काम करने वाले एक सामान्य और युवा चेहरे पर भरोसा जताकर सबको हैरान कर दिया है। इसे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और कांगड़ा क्षेत्र को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

अनुराग शर्मा के लिए यह मौका दोहरी खुशी लेकर आया है। बताया जा रहा है कि बीते कल ही उनका जन्मदिन था। जन्मदिन के ठीक अगले दिन पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर एक बड़ा सियासी तोहफा दिया है। इस घोषणा के बाद से ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोशल मीडिया के जरिए अनुराग शर्मा को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कांग्रेस के इस अप्रत्याशित फैसले के बाद हिमाचल कांग्रेस संगठन में नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से अभी तक इस नामांकन पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...